- Hindi News
- शहर में आज नहीं होगा मिनी बसों का परिचालन
शहर में आज नहीं होगा मिनी बसों का परिचालन
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
शहर में शुक्रवार को मिनी बसों का परिचालन बंद रहेगा। इस बात का फैसला साकची में शिक्षित बेरोजगार मिनी बस एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद ने की। एसोसिएशन के महामंत्री संजय पांडेय ने बताया कि सुधीर महतो लंबे समय तक एसोसिएशन के संरक्षक रहे थे। एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य और मिनी बस के कर्मचारी शुक्रवार को सुधीर महतो की शव यात्रा में शामिल होंगे। इसलिए, मिनी बस का परिचालन बंद रखने का फैसला किया गया है। बैठक में संजय पांडे, अरुण शंकर सिंह, विनय सिंह, संतोष पाठक, शकील गद्दी, राजीव गद्दी आदि उपस्थित थे।