चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म 27 से
जमशेदपुर - सत्र 2014-16 के लिए जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा शुक्रवार को चुनाव संचालन समिति द्वारा की जाएगी। चुनाव पदाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार भी अध्यक्ष, सचिव समेत 9 पदाधिकारियों व 12 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा। झारखंड बार काउंसिल ने जिला बार एसोसिएशन को इसके लिए सहमति दे दी है। सिंह ने बताया कि चुनाव संचालन समिति द्वारा शुक्रवार तक मतदाता सूची में नाम व अन्य गड़बड़ी को सुधारा जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन नए सिरे से होगा। चुनाव के लिए 27 जनवरी से नामांकन फॉर्म की बिक्री बार एसोसिएशन भवन में होगी, जबकि मतदान 15 फरवरी को होगा।
न्यूज़ इनबॉक्स