30 को उपवास पर बैठेंगे 100 लोग
जमशेदपुर - सरयू राय द्वारा भ्रष्टाचार के विरोध में 30 जनवरी को आहूत उपवास में 100 लोग साकची स्थित गांधी घाट पर बैठेंगे। उपवास के दौरान काफी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता, छात्र और युवा मौजूद रहेंगे। यह जानकारी गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित युगांतर भारती के कार्यालय में हुई बैठक में सरयू राय ने दी। उपवास कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के लिए 26 जनवरी की शाम बिष्टुपुर स्थित जी टाउन मैदान में सभा आयोजित की जाएगी। बैठक में सुरंजन राय, उमाशंकर सिंह, चितरंजन वर्मा, राकेश सिंह, संजय तिवारी, चुन्नू भूमिज, नरेश डांडिया आदि उपस्थित थे।