पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो सड़क दुर्घटना में तीन छात्र घायल

दो सड़क दुर्घटना में तीन छात्र घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - शहर में दो सड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार को तीन छात्र घायल हो गए। घायलों का एमजीएम अस्पताल और टीएमएच में इलाज कराया गया। जुबिली पार्क में शाम को हुंडई कार ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। इससे गोलमुरी हावड़ा ब्रिज निवासी राबिया इंस्टीट्यूट का छात्र सैयद जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक को थाना ले गई। दूसरी ओर, कदमा के फार्म एरिया में कार के धक्के से कारमेल जूनियर कॉलेज की 10वीं का छात्र आशु अभिषेक और उसका साथी घायल हो गया पुलिस ने दोनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे।