पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केपीएस के वार्षिक खेलकूद में लव हाउस ओवरऑल विजेता

केपीएस के वार्षिक खेलकूद में लव हाउस ओवरऑल विजेता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को केरला पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद का ओवरऑल खिताब लव हाउस ने जीत लिया है। पीस हाउस को उपविजेता का पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में हर्षिता राव और अभिषेक सिंह को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। सीनियर वर्ग में तरुलता कुमारी और अविनाश सिंह सर्वश्रेष्ठ एथलीट बने। इससे पूर्व टाटा स्टील के अधिकारी विश्वजीत राय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।