पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुमित को हाजीपुर तक कार से ले गया था प्रकाश

सुमित को हाजीपुर तक कार से ले गया था प्रकाश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च पुलिस ने ट्रांसपोर्टर दलवीर सिंह के बेटे का लिया ब्लड सैंपल
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
जेम्को के आजादबस्ती में ट्रांसपोर्टर दलवीर सिंह वीरे की हत्या करने के बाद प्रकाश मिश्रा स्कॉर्पियों से हाजीपुर तक गया। हाजीपुर में उसने सुमित को एक हजार रुपए देकर कार से उतार दिया। इसका खुलासा सुमित कुमार ने पुलिस से पूछताछ में किया है।
पुलिस ने सुमित को दो दिनों की रिमांड पूरी होने के बाद जेल भेज दिया। इधर, पुलिस ने दलवीर सिंह के बेटे जगजीत सिंह का ब्लड सैंपल लेकर एफएसएल जांच के लिए भेज दिया है। प्रकाश मिश्रा अब तक फरार है।
पुलिस के अनुसार, प्रकाश मिश्रा की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 11 दिसंबर को जेम्को के आजादबस्ती में ट्रांसपोर्टर दलवीर सिंह वीरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में मृतक के भाई जोगेन सिंह ने प्रकाश मिश्रा और उसके साथियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।