अमीन प्रेम को हिरासत में लेकर की पूछताछ
जमशेदपुर - झामुमो नेता लखाई हांसदा की हत्या के आरोपी डॉक्टर टुडू की स्कॉर्पियो कार पुलिस बहलदा से लेकर परसुडीह थाना पहुंची। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर टुडू के चचेरे भाई रोड़ेया टुडू से पूछताछ कर रही है। इधर, पुलिस ने बागबेड़ा के हरहरगुट्टू निवासी अमीन प्रेम गोप को हिरासत में लेकर बागबेड़ा थाना में सिटी एसपी कार्तिक एस, डीएसपी ((सीसीआर)) जसिंता केरकेट्टा ने पूछताछ की। प्रेम गोप रांची में सरकारी अमीन है। वह पूर्व में जमशेदपुर में पदस्थापित था। जानकारी के अनुसार प्रेम गोप से साठगांठ कर बागबेड़ा और बेड़ाढीपा में डॉक्टर टुडू और लखाई हांसदा ने जमीन की खरीद बिक्री की थी। पुलिस अलहन मार्डी, राम सिंह मुंडा समेत पांच अन्य से भी पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है 19 जनवरी को करनडीह चौक पर झामुमो नेता लखाई हांसदा की बम मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में लखाई हांसदा की पत्नी दानगी हांसदा ने परसुडीह थाना में डॉक्टर डुटू, कारू सोरेन, छोटे सोरेन और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।