टाटा इंटर कंपनीज इंडोर गेम्स कल से
जमशेदपुर - टाटा स्टील और टाटा स्पोट्र्स क्लब मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में 25 और 25 जनवरी को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में टाटा इंटर कंपनीज इंडोर गेम्स का आयोजन किया जाएगा। पहली बार जमशेदपुर में आयोजित टाटा कंपनीज इंडोर गेम्स में टेबल टेनिस, चेस और कैरम की स्पर्धाएं होगी। टेबल टेनिस में नौ, चेस में छह और कैरम में नौ टीमें हिस्सा लेंगी। न्यू बैडमिंटन हॉल में शनिवार को सुनील भास्करन डिप्टी वीपी ((सीएस)) टाटा स्टील प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पीपी सुरेंद्र कुमार, मैनेजर ((एडमिनिस्ट्रेशन)) टाटा स्पोट्र्स क्लब, शतायु मेहता, सैबी मथायस और हेमंत परमार उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में टाटा मोटर्स पुणे, टाटा स्पोट्र्स क्लब मुंबई, टाटा स्टील वायर डिवीजन बोइसर, टाइटन इंडस्ट्रीज बेंगलुरु, जुस्को जमशेदपुर, वोल्टास लि मुंबई, टाटा केमिकल्स मीठापुर, टाटा केमिकल्स बाबराला और टाटा स्टील जमशेदपुर की टीमें भाग लेंगे। 26 जनवरी को दोपहर दो बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा।