आलम से मिले एनएस ग्रेड कर्मी
जमशेदपुर। एलडी 2 के एनएस ग्रेड के कर्मचारियों ने गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों शाहनवाज आलम और रवि प्रसाद से मुलाकात की।उनके साथ एलडी-2 के कुछ कमेटी मेंबर भी थे। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें आईबी और एचआरए मिल रहा है। सेंट्रल पे-रोल वाले एनएस ग्रेड कर्मियों को भी एलडी-2 के बराबर आईबी मिल रहा है।इसलिए एलडी-2 के कर्मचारी सुभाष को किसी भी तरह का बयान देने से बचना चाहिए। मौके पर एचएस माझी, पीएन कौशल, आमोद दुबे, राजेश कुमार, कमल किशोर सिंह गिरीश मिश्रा आदि मौजूद थे।