एल टाउन की जीत में अजीत द्विवेदी चमके
जमशेदपुर - जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को एल टाउन ने डायमंड क्रिकेट क्लब को आठ रनों से हरा दिया। कीनन स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एल टाउन ने 45 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन बनाए। डायमंड क्रिकेट क्लब के अजय सोनू टी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर पांच विकेट झटक लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम 33.5 ओवर में 121 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। नीरज कुमार सिंह ने 64 रन बनाए। एल टाउन की ओर से अजीत द्विवेदी ने चार विकेट लिए।