पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीताडीह में शार्ट पिच क्रिकेट शुरू

कीताडीह में शार्ट पिच क्रिकेट शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - कीताडीह में गुरुवार को जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह ने शार्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन डेंजरस ब्वॉयज क्लब ने चैलेंजर क्लब को, बादशाह स्पोर्टिंग ने स्पाइकर क्लब को और स्ट्राइकर क्लब ने एसएसबीसी को हराया। प्रतियोगिता का समापन 26 जनवरी को होगा। यह प्रतियोगिता अंजुमन अलफतह क्लब के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
स्कूल तीरंदाजी में झारखंड का उम्दा प्रदर्शन
जमशेदपुर - हैदराबाद में 59वें नेशनल स्कूल गेम्स तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के स्कूली बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। झारखंड करण हांसदा और करण कुंभकार ने स्वर्ण पदक जीता। शिव ने इंडियन राउंड में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीता। सिंपी कुमारी एक स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने में सफल रही। सुषमा कुमारी ने एक स्वर्ण अपने नाम किया।
झारखंड टेनीक्वाइट टीम घोषित
जमशेदपुर - चेन्नई में 27 से शुरू हो रहे 32वें जूनियर नेशनल टेनीक्वाइट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली झारखंड टीम की गुरुवार को घोषणा कर दी गई। टीम के बारे में झारखंड टेनीक्वाइट संघ के सचिव अली राजा खां ने जानकारी दी। टीम का चुनाव गोपाल मैदान पर गुरुवार को किया गया। टीम : विजय मुखी, अशफाक खान, शुभम कुमार शर्मा, ऋषांक, प्रशांत शर्मा, अक्षय शर्मा।बालिका वर्ग : प्राची शर्मा कप्तान, ललिता भारती, शिखा कुमारी, श्रीषा, निकिता कुमारी निहारिका सिंह को शामिल किया गया है। मो शहाबुद्दीन कोच और सिंगू टुडू मैनेजर ।
करीम सिटी बॉक्सिंग में ओवरऑल चैंपियन
जमशेदपुर - करीम सिटी कॉलेज में कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज मुक्केबाजी का खिताब जीत लिया है। करीम सिटी ने नौ वेट कैटेगरी में सात में स्वर्ण पदक जीता। अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज दो स्वर्ण पदकों के साथ उपविजेता बना। प्रतियोगिता में चार कॉलेजों के मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज को तीसरा स्थान मिला। जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक दिवसीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन पद्मश्री चाल्र्स ब्रोमियो ने उद्घाटन किया। समापन समारोह के मौके पर कोल्हान विवि के प्रॉक्टर डॉ एमआर सिन्हा मुख्य अतिथि और वित्तीय सलाहकार ब्रजेश तिवारी विशिष्ट अतिथि थे।