पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाकघरों में रिजर्वेशन टिकट

डाकघरों में रिजर्वेशन टिकट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेल यात्रा के लिए उन्हें अब ज्यादा भाग-दौड़ नहीं करनी होगी। वे शहर के चार डाकघरों से टिकट रिजर्वेशन करवा सकते हैं। मार्च 2014 तक शहर के तीन डाकघरों में रेलवे टिकट आरक्षण की सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए बिष्टुपुर मुख्य पोस्ट ऑफिस, साकची और टेल्को डाकघर का चयन किया गया है। पोस्टल विभाग ने ट्रायल के तौर पर इससे पहले मानगो पोस्ट ऑफिस में यह सेवा शुरू की। यहां लोगों की भीड़ को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है। भविष्य में शहर के अन्य डाकघरों में भी सेवा शुरू की जाएगी।
डाककर्मियों को प्रशिक्षण
इन डाकघरों में सेवा शुरू करने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से सहमति दे दी गई है। इसके लिए कंप्यूटर और ऑनलाइन डाटा की व्यवस्था रेलवे की ओर से की जाएगी, जबकि आरक्षण का काम डाकघर के कर्मचारी करेंगे। डाकघर के कर्मचारियों को रेलवे की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कतार से मिलेगी मुक्ति
पोस्टऑफिस में रिजर्वेशन टिकट मिलने से शहरवासियों को रेलवे स्टेशन जाने और कतार में खड़े होने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। अभी लोगों को यात्रा करने के लिए टिकट का आरक्षण कराने के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। नजदीक के पोस्ट ऑफिस में आरक्षण टिकट मिलने से लोग वहीं से टिकट ले सकते हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर भी लोगों की भीड़ में कमी आएगी।