पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोबो सॉकर में काशीडीह चैंपियन

रोबो सॉकर में काशीडीह चैंपियन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
टेल्को क्लब में चल रहे व्हील्स-14 के दूसरे दिन रोबो सॉकर ((रोबोट का फुटबॉल मैच)) का जबरदस्त रोमांच दिखा। विभिन्न स्कूल के छात्रों की ओर से बनाए गए रोबोट के फुटबॉल मैच को लेकर छात्रों में जोश और उत्साह दिखा। रोबो सॉकर की विजेता काशीडीह हाई स्कूल की टीम रही, जबकि उपविजेता का खिताब विद्याभारती चिन्मया विद्यालय की टीम को मिला।
आईआईटी खडग़पुर के पूर्व छात्र सह विनसेंट टेक्नोलॉजी से जुड़े आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पहले विद्यार्थियों को रोबोट बनाने की ट्रेनिंग दी गई। 12 स्कूल की टीमों ने वर्किंग रोबोट बनाए। उन्होंने हेलीकॉप्टर की तर्ज पर बनाए क्वाड्रिकॉप्टर को हवा में उड़ाकर छात्रों को रोमांचित किया।