पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेतरहाट परीक्षा का फॉर्म वितरण शुरू

नेतरहाट परीक्षा का फॉर्म वितरण शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - नेतरहाट आवासीय विद्यालय और इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग की कक्षा छह में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का फॉर्म वितरण जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा शुरू कर दिया गया है। फॉर्म वितरण दो स्तरों पर किया जा रहा है। पहला विभाग द्वारा फॉर्म सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को दिया गया है, जहां से विद्यार्थी फॉर्म ले सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी विभाग से भी फॉर्म ले सकते हैं। फॉर्म वितरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। प्रवेश परीक्षा 30 व 31 मई को होगी।