कार्यशाला का आयोजन 28 को
चाईबासा - इंटरमीडिएट ((कला/विज्ञान/वाणिज्य)) एवं माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2014 में बेहतर रिजल्ट हेतु 28 जनवरी को जमशेदपुर के दयानंद आयुर्वेदिक कन्या उच्च विद्यालय सोनारी में सुबह 11 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी भलेरियन तिर्की ने माध्यमिक स्तर के सभी प्राचार्य, प्रधानाध्यापक व प्लस टू उच्च विद्यालय के सभी प्राचार्य प्रधानाध्यापक को पत्र भेजकर सभी को उक्त कार्यशाला में निर्धारित तिथि में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इंटरमीडिएट व माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में रिजल्ट हेतु आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता झारखंड अधिविद्य परिषद के अध्यक्ष आनंद भूषण करेंगे।
दो बच्चे कुपोषित केंद्र में भर्ती
चाईबासा - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कुपोषण उपचार केंद्र जगन्नाथपुर में सहयोगी महिला राजनगर द्वारा पैक्स कार्यक्रम के तहत मालुका पंचायत के बड़ामहुलडीहा गांव से दो कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर शुक्रवार को उचित देखभाल के लिए भर्ती कराया गया। बच्चे का नाम देवराज सिंकू पिता भीमो सिंकू ढ़ाई साल और जोंगा खंडाइत पिता मुगीं खंडाइत जो एक साल दो माह का है। इन बच्चों के पोषण के स्तर की पहचान 22 जनवरी को बड़ामुहलडीहा में पीएलए की चौथी बैठक में की गई थी और ग्रामसभा में निर्णय लिया गया था कि इनका इलाज कराया जाएगा। उक्त गंाव में और भी कमजोर बच्चे हैं। जिनका उपचार चयनित कर कराया जाना है। इन बच्चों को उपचार केंद्र लाने में प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर विशाल गोप, स्मार्ट कार्ड मित्र विनुसिंह सिंकू और पंचायत कम्यूनिटी फैसिलिटेटर सुभाष चंद्र कोड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इससे पहले भी सहयोगी महिला राजनगर ने काकुईता और बड़ामहुलडीहा गांव से तीन -तीन कुपोषित बच्चों का एमटीसी में उपचार करवाया था।