पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोपाल मैदान में डीसी करेंगे झंडोत्तोलन

गोपाल मैदान में डीसी करेंगे झंडोत्तोलन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
जिला प्रशासन द्वारा गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। झंडोत्तोलन डीसी डॉ अमिताभ कौशल करेंगे। प्रशासन ने पहले घोषणा की थी कि जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह झंडोत्तोलन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, लेकिन उन्होंने जमशेदपुर आने में असमर्थता जताई है। इसके बाद जिला प्रशासन ने मंत्रिमंडल सचिवालय से झंडोत्तोलन समारोह के मुख्य अतिथि के लिए निर्देश मांगा था। सचिवालय ने डीसी को झंडोतोलन करने का आदेश दिया है। परेड की तैयारी 20 जनवरी से ही महिला व पुरुष जवान कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय गीत ऑडियो सिस्टम से पेश किया जाएगा। प्रशासन ने समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया था। पहले स्कूल की छात्राएं राष्ट्रीय गीत गाती थीं।
इन संस्थानों की होगी झांकी
पेयजल व स्वच्छता विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना, स्वास्थ्य विभाग आरसीएच, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, नागरिक सुरक्षा, झारखंड विकलांग संस्थान, कृषि विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, टाटा स्टील, टिनप्लेट और यूसील।