उत्तरी हवा चली, तो गिरेगा तापमान
जमशेदपुर - तेज धूप के कारण शुक्रवार को दिन में पारा 28 डिग्री के पार पहुंच गया। इसका असर रात के तापमान पर भी पड़ा और यह सामान्य स्तर पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में फिर से उत्तरी हवा चलने से तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इधर, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता अधिकतम 93 फीसदी व न्यूनतम 23 फीसदी रही।