पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार व कुशासन से दिलाएंगे मुक्ति : राय

भ्रष्टाचार व कुशासन से दिलाएंगे मुक्ति : राय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - पूर्व विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को कदमा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और आमलोगों से 30 जनवरी को गांधी घाट ((साकची)) पर उपवास कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपवास रखने का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टचार और कुशासन से लोगों को मुक्ति दिलाना है। कदमा में राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राय ने कहा कि अब तक 100 लोगों ने उपवास पर बैठने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। बैठक में राजेश सिंह, नीरज सिंह, मनीष पांडेय, रविशंकर जायसवाल, संजय शर्मा, अरविंद महतो, चंदना बनर्जी, केपी सिंह आदि मौजूद थे।