पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर, छोटे व कारू ने किया सरेंडर

डॉक्टर, छोटे व कारू ने किया सरेंडर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
झामुमो नेता लखाई हांसदा हत्याकांड के नामजद अभियुक्त झामुमो नेता श्यामापद टुडू उर्फ डॉक्टर टुडू, झाविमो घाघीडीह मंडल अध्यक्ष कारू सोरेन उर्फ लुसका और कोषाध्यक्ष छोटे सोरेन ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अपराह्न सवा दो बजे तीनों ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार की अदालत में सरेंडर किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तीनों आरोपी ढाई घंटे तक कोर्ट परिसर में घूमते रहे।
उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी को करनडीह चौक पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष लखाई हांसदा की बम मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में लखाई हांसदा की पत्नी दानगी हांसदा ने परसुडीह थाना में डॉक्टर टुडू, कारू सोरेन, छोटे सोरेन और 2-3 अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।