पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साकची सिटी बुकिंग से दलाल पकड़ाया

साकची सिटी बुकिंग से दलाल पकड़ाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - रेलवे खुफिया विभाग की टीम ने शुक्रवार को साकची स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र ((सिटी बुकिंग केंद्र)) में छापामारी कर टिकट दलाल मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। मुकेश के पास मिले टिकट पर दर्ज काउंटर पर भी जांच की गई। काउंटर पर बैठे कर्मचारी से भी पूछताछ की जा रही है। तीन महीने पहले भी साकची काउंटर पर हुई छापामारी में इसी कर्मचारी के पास से जारी टिकट दलाल से बरामद किया गया था।
खुफिया विभाग के अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि दलाल से पूछताछ चल रही है। यह भी जांच की जा रही है कि पहले से ही दागी कर्मचारी को काउंटर पर ड्यूटी कैसे दी गई। कर्मचारी रेलवे यूनियन के पदाधिकारी के भाई हैं।