पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहशत का माहौल खत्म कराइए : दानगी

दहशत का माहौल खत्म कराइए : दानगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को बेड़ाढीपा में लखाई हांसदा की पत्नी दानगी हांसदा से मिले। उन्हें सांत्वना दी। दानगी हांसदा ने कहा कि डॉक्टर टुडू के परिवार के लोग उन्हें चिढ़ा रहे हैं। गांव में दहशत का माहौल है। लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। दहशत का माहौल खत्म कराइए। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लखाई हांसदा के छोटे पुत्र नेहरू हांसदा ने सीएम से कहा कि अब वह पढ़ाई नहीं कर पाएगा। सीएम ने कहा कि उसे पढ़ाना उनकी जवाबदेही है। लखाई हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी गणेश लोहार और गाते सोरेन ने सीएम को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीएम ने डीसी डॉ अमिताभ कौशल से कहा कि सरकार की साख योजना के तहत लखाई हांसदा के पुत्र को स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण दिलाना सुनिश्चित करें। मौके पर पूर्व विधायक निरल पूर्ति, जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा, सागेन पूर्ति, प्रीतम हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।