पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सार्थक व ईशा को अवॉर्ड

सार्थक व ईशा को अवॉर्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि जो लक्ष्य निर्धारित कर चलता है, वहीं सफलता को प्राप्त करता है। 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के रास्ते खुलते हैं। इसलिए आप लोगों को अभी से तय करना होगा कि आगे किस क्षेत्र में जाना है।
11वीं के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत, संगीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर मास्टर डीएवी व मिस डीएवी का चयन किया गया, जिसमें सार्थक को मास्टर डीएवी व ईशा वत्स को मिस डीएवी चुना गया। इस प्रतियोगिता में 12वीं के कई विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थीं।




फेयरवेल में शामिल स्टूडेंट्स व उपस्थित गणमान्य।

मास्टर डीएवी : सार्थक

मिस डीएवी : ईशा वत्स

मास्टर डीएवी रनरअप : रवि

मिस डीएवी रनरअप : अंकिता

बेस्ट ड्रेस ब्वॉय : अमनदीप

बेस्ट ड्रेस गर्ल : दीपिका

बेस्ट स्कूल ब्वॉय : के अरुण

बेस्ट स्कूल गर्ल : शिल्पा।

प्रतियोगिता के विजेता



समारोह - डीएवी में 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स का फेयरवेल