- Hindi News
- गोपाल मैदान में स्वदेशी मेला आठ से 15 मार्च तक
गोपाल मैदान में स्वदेशी मेला आठ से 15 मार्च तक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में स्वदेशी मेला का आयोजन आठ से 15 मार्च तक होगा। इसको लेकर बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को स्वदेशी जागरण मंच की जिला कमेटी की ओर से विवरणिका का विमोचन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि एसडीओ प्रेमरंजन ने कहा कि स्वदेशी सामान के उपयोग से आत्मनिर्भरता आएगी और हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
वहीं, सीबीएमडी के मनोज कुमार सिंह ने स्वदेशी मेला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेला के माध्यम से भारत की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्थिति से लोगों को अवगत कराया जाएगा। आरएसएस के जितेंद्रजी ने कहा कि विदेशी सामान खरीदकर हम करोड़ों रुपए विदेशी कंपनियों को देते हैं। इस दौरान अशोक गोयल, बंदेशंकर सिंह, राजकुमार साह ने भी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रकाश मेहता, विमल जालान, सुबोध श्रीवास्तव, संजय तिवारी, जेकेएम राजू, डॉ. अनिल राय, मंजू ठाकुर, स्नेहलता सिन्हा, विमल चरण सिन्हा, जयंत श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, अभय सिंह, सीपी सिंह, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे।