वार्ता विफल, कर्मचारियों की हड़ताल जारी
जमशेदपुर - राज्य सरकार के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। जमशेदपुर में राज्य सरकार के कर्मचारी काम ठप कर कार्यालय परिसर में धरना पर बैठे हैं। धरना का नेतृत्व कर रहे झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि रांची में संघ के नेताओं की कार्मिक सचिव एसके सत्पथी के साथ वार्ता विफल हो गई। इससे हड़ताल के और एक सप्ताह जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को वार्ता में संघ के आठ सदस्य शामिल थे। वार्ता लगभग एक घंटा चली। श्री कुमार ने कहा कि संघ के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने तय किया है मांगे नहीं मानी जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।