पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुदर्शना महामंत्र संग कलश स्थापना

सुदर्शना महामंत्र संग कलश स्थापना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
खरकई लिंक रोड, बिष्टुपुर स्थित उत्तरा साबरीमलाई धर्म सास्था मंदिर में आयोजित 66वें सास्था प्रीति महोत्सव ‘कौमारम’ के दूसरे दिन शुक्रवार को अनेक धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसकी शुरुआत सुबह सात बजे महागणपति होमम् के साथ हुई। वहीं, सुदर्शना महामंत्र के साथ 15 कलश की स्थापना की गई।
स्थापना प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आराधना व सभी देवी-देवताओं के मूलमंत्र से की गई। उसके बाद मंदिर में स्थापित भगवान गणेश और भगवान अयप्पा का कलशाभिषेक किया गया। मंदिर परिसर दिनभर मंत्रों के जाप से गूंजता रहा। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पहले सत्र का समापन दोपहर एक बजे भक्तों के बीच प्रसाद वितरण के साथ हुआ। वहीं, महोत्सव के दूसरे सत्र की शुरुआत शाम छह बजे भगवती सेवा से हुई, जिसे पुरोहितों ने विधिपूर्वक संपन्न कराया। इसके साथ महादीप आराधना व वेद परायण पाठ किया गया। शनिवार को सत्यनारायण पूजा होगी। अनुष्ठान को सफल बनाने में केवी गणेशन, पीएन शंकरन, राधाकृष्णन नैय्यर, ए गोपाल, पीए विश्वनाथन, सीएस कृष्णन, केएस जयारमन आदि योगदान दे रहे हैं।