एलएफएस में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी
जमशेदपुर - लिटिल फ्लावर स्कूल ((एलएफएस)) में शुक्रवार को आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रिंसिपल सिस्टर हिल्डा ने किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की सृजनशीलता की सराहना की। प्रिंसिपल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का आलराउंड डेवलपमेंट होता है। प्रदर्शनी में कक्षा केजी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा 15 मॉडल प्रस्तुत किए गए।