एनसीसी की परीक्षा में 564 छात्र शामिल
जमशेदपुर - जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में आयोजित नेशनल कैडेट कोर ((एनसीसी)) शिविर में शुक्रवार को ए प्रमाणपत्र की परीक्षा हुई, जिसमें 564 कैडेट शामिल हुए। यह जानकारी 37 झारखंड बटालियन के कर्नल आरके शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पाली में हुई। पहली पाली में 375 अंक की लिखित परीक्षा तथा दूसरी पाली में 175 अंक की प्रायोगिक परीक्षा हुई। प्रायोगिक परीक्षा के दौरान कैडेटों का ड्रिल, हथियार खोलना-जोडऩा व मैप रीडिंग का टेस्ट लिया गया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी किशोर सिंह, डॉ. आरके चौधरी, डॉ. विजय कुमार पीयूष, रणधीर सिंह आदि उपस्थित थे।