मुंबई, गोवा व केरल जाएंगे आठ पदाधिकारी
जमशेदपुर - टाटा वर्कर्स यूनियन ((टीडब्ल्यूयू)) के आठ पदाधिकारी 10 दिनों के लिए मुंबई, गोवा और केरल औद्योगिक दौरे पर जाएंगे। दौरा 27 जनवरी से शुरू होगा। इसमें डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अरविंद कुमार पांडेय, शहनवाज आलम, सहायक सचिव भगवान सिंह, सतीश कुमार सिंह, आरके सिंह और कोषाध्यक्ष आर रवि प्रसाद शामिल हैं। अध्यक्ष पीएन सिंह, महामंत्री बीके डिंडा और उपाध्यक्ष शिवेश वर्मा दौरे पर नहीं जाएंगे। पदाधिकारी तीन कंपनियों गोवा में सेसा गोवा, मुंबई में सीआरसी वेस्ट ((तारापुर)) और केरल में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज जाएंगे।