बीबी अध्यक्ष को खुश कर रहे हैं : ई सतीश
जमशेदपुर - टाटा वर्कर्स यूनियन के ट्यूब डिवीजन के कमेटी मेंबर ई सतीश कुमार ने कहा है कि सर्विस पूल के कमेटी मेंबर बीबी सिंह कई वर्षों से ड्यूटी में काम नहीं कर रहे हैं।इसलिए वे बयानबाजी कर अध्यक्ष को खुश करने में लगे रहते हैं, ताकि उन्हें काम नहीं करना पड़े।बीबी सिंह को मालूम होना चाहिए कि एनजेसीएस से जब टीडब्ल्यूयू बाहर हुआ था, तब वर्तमान अध्यक्ष सुपरवाइजरी यूनिट के मानद सचिव थे। एनजेसीएस से अलग हटकर अंतरिम ग्रेड रिवीजन पर पीएन सिंह ने भी हस्ताक्षर किया था। वर्तमान अध्यक्ष पेट्रोल एलाउंस, रि-ऑर्गेनाइजेशनल इंक्रीमेंट, बोनस आदि फैसले मजदूर हित में नहीं कर पाए।