पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज वोटिंग की शपथ लेंगे युवा मतदाता

आज वोटिंग की शपथ लेंगे युवा मतदाता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस ((25 जनवरी)) को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले के 1626 मतदान केंद्रों पर युवा मतदाताओं को बूथ लेवल ऑफिसर माला पहनाकर अभिनंदन करेंगे तथा मतदान के लिए शपथ दिलाया जाएगा। साथ ही युवा मतदाताओं के बीच फोटो पहचान पत्र का वितरण किया जाएगा। युवा मतदाताओं के साथ जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में पहली बार शामिल हुआ है, उन्हें भी फोटो पहचान पत्र दिया जाएगा।मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी बीएलओ को 500-500 रुपए दिए गए हैं।