पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रबंधन से करें वार्ता

प्रबंधन से करें वार्ता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
टाटा स्टील के कई विभागों के कर्मचारियों को टाइम बांड प्रमोशन का लाभ नहीं मिल रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को कुछ कमेटी मेंबर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पीएन सिंह से मिले। कमेटी मेंबरों ने इस मामले को ग्रेड रिवीजन वार्ता के दौरान प्रबंधन के समक्ष उठाने का आग्रह किया।
कमेटी मेंबरों ने कहा कि कलस्टर ग्रेड, सुपरवाइजरी ग्रेड और सीआरएम से बाहर के कर्मचारियों को टाइम बांड प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ बिना किसी कारण के प्रबंधन नहीं दे रहा है। अध्यक्ष से मिलने वाले कमेटी मेंबरों में संतोष कुमार सिंह, वाईपी गुप्ता, दीपक रजक, एके लकड़ा, एसके सिंह, अनिल कुमार सिंह, एचएन प्रसाद, एमएल पटेल, एसएन शर्मा, आरसी झा, जेपी सिंह, पीके सिंह शामिल थे।