शाहजेब मिस्टर व मिनाल मिस तारापोर
जमशेदपुर - जेएच तारापोर स्कूल के बारहवीं के विद्यार्थियों को शुक्रवार को स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में विदाई दी गई। समारोह में विद्यार्थियों ने कैटवाक किया, जिसके आधार पर शाहजेब अहमद खान को मिस्टर व मिनाल वाष्र्णेय को मिस तारापोर का अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर प्रिंसिपल, शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।