- Hindi News
- परिश्रम व दृढ़ संकल्प से मिलेगी सफलता : नरेंद्रन
परिश्रम व दृढ़ संकल्प से मिलेगी सफलता : नरेंद्रन
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
कठिन परिश्रम और अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। साथ ही दृढ़ निश्चय होने से सफलता मिलेगी। यह बातें रुचि नरेंद्रन ने शुक्रवार को हिलटॉप स्कूल के ग्रेजुएशन समारोह में दसवीं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि छोटी सफलता से खुश होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए लक्ष्य को सामने रखते हुए कार्य करना चाहिए।
रुचि नरेंद्रन ने कहा कि दसवीं तक की पढ़ाई के साथ ही विद्यार्थी जीवन का एक चरण पूरा हुआ है। अगले चरण में प्रवेश करने से जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। इसीलिए अपनी तैयारी को जारी रखें। उन्होंने दसवीं के विद्यार्थियों को मार्च में होने वाले फाइनल परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बच्चों ने सबसे पहले कैंडल लेकर स्टेज पर पहुंचे। समारोह के दौरान दसवीं के प्री-टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों अभिजीत कुमार, राजर्षि मुखर्जी, संभवी झा, ईशा वत्स, पी कमला प्रिया, अंकिता, श्रेया सुंदरम सहित कई और बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2013 में बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कक्षा दस की ओर से एस झा ने भाषण दिया, जबकि कक्षा नौवीं के सुरोदीप घोष ने सीनियर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्राचार्या पुनिता बी चौहान ने भी विद्यार्थियों को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
हिलटॉप स्कूल में दसवीं के छात्रों का ग्रेजुएशन समारोह