वनडे चेस स्पर्धा 26 जनवरी को
जमशेदपुर - जमशेदपुर चेस एकेडमी के तत्वावधान में एक दिवसीय चेस टूर्नामेंट 26 जनवरी को बाराद्वारी स्थित सुपरवाइजर्स फ्लैट क्लब में होगा। इसके लिए 40 खिलाडिय़ों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यह जानकारी देते हुए चेस प्लेयर चंदन कुमार ने बताया कि बच्चों में शतरंज को प्रोत्साहित करने के लिए 20 खिलाडिय़ों को एक माह की नि:शुल्क ट्रेनिंग भी दी जाएगी। खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार और प्रतिभागियों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। चंदन ने बताया कि भाग लेने के लिए खिलाडिय़ों को 9204357961 नंबर पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।