पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा मोटर्स का तनवीर ओवरऑल चैंपियन

टाटा मोटर्स का तनवीर ओवरऑल चैंपियन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चइंटरनेशनल डॉग शो के पहले दिन आज्ञाकारिता की हुई परख
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय डॉग शो के पहले दिन आज्ञाकारिता ((ऑबिडियंट)) ग्रुप की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विभिन्न प्रकार के करतब के माध्यम से श्वान में आज्ञाकारिता की जांच की गई।
इसमें कुल 49 प्रतिभागी अपने श्वान के साथ शामिल हुए, जिनमें झारखंड पुलिस, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील की टीम प्रमुख थी।
टाटा स्टील की ब्यूटी को दूसरा स्थान : डॉग शो के पहले दिन आयोजित ऑबिडियंट ग्रुप की प्रतियोगिता में टाटा मोटर्स का तनवीर ((श्वान)) ओवरऑल चैंपियन रहा। तनवीर बेल्जियन शेफर्ड प्रजाति का है। दूसरे स्थान पर इसी प्रजाति की टाटा स्टील की ब्यूटी रही, जबकि तीसरे स्थान पर जर्मन शेफर्ड प्रजाति का तारक ((टाटा मोटर्स)) रहा। प्रतियोगिता में बेस्ट कंपेनियन कैटेगरी में चाईबासा के आरके सिन्हा का श्वान अजय ((जर्मन शेफर्ड)) विजेता रहा। शनिवार को ब्रीड शो का आयोजन होगा।
उद्घाटन समारोह स्थगित : डॉग शो के पहले दिन शुक्रवार की सुबह आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन को आना था। लेकिन, उन्हें अंतिम यात्रा में
जाना पड़ा।