पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरुण दास और पायल मछुआ ने सबसे तेज दौड़ लगाई

अरुण दास और पायल मछुआ ने सबसे तेज दौड़ लगाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - सामाजिक संस्था लोको ब्लूज की मेजबानी में शुक्रवार को स्थानीय रेलवे लोको कॉलोनी में 13वीं नंदा, बाबजी व नीलू मेमोरियल एथलेटिक मीट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन 8-12 वर्ष के बालकों में अरुण दास और बालिकाओं में पायल मछुआ ने 100मी. की दौड़ में सबसे तेज दौड़ लगाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरी तरफ 8-10 वर्ष के बालकों में सौरव साहु ने फर्राटा दौड़ में खुद को अव्वल साबित किया। इस वर्ग में अमन पाड़ेया दूसरे व अमित करुआ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा बिजय कुमार पान, राकेश कुमार, मोनिका, निहाल, सागर, आशीष करुआ, कृष्णा महतो, आकाश मुखी, शिवानी महतो, बबलू महतो, राहुल ठाकुर, मेरी दास व पूनम कुमारी यादव ने अपने-अपने वर्ग में 50मी. की दौड़ जीतने में सफलता प्राप्त की। इस खेलकूद का समापन 26 जनवरी को होगा। इससे पूर्व गणतंत्र दिवस के दिन रंगारंग मार्च पास्ट के बीच अंतिम दिन के खेलकूद की शुरुआत होगी, फिर प्रतिभागी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में कुल 210 पुरस्कार दांव पर लगे हैं।