मुख्य परेड में शामिल होने का निर्देश
जमशेदपुर. जिला शिक्षा पदाधिकारी ((डीइओ)) कार्यालय द्वारा शहर के सभी सरकारी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर गणतंत्र दिवस पर गोपाल मैदान में होने वाले मुख्य परेड में शामिल होने को कहा गया है। विभाग ने कहा है कि सुबह 8 बजे से पहले स्कूलों में झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक व शिक्षक बच्चों को लेकर सुबह 8.30 बजे तक मुख्य परेड में शामिल होंगे। ऐसा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।