चंडी महायज्ञ 31 से
जमशेदपुर. साकची स्थित श्री शीतला माता मंदिर में रुद्र चंडी पाठ महायज्ञ का शुभारंभ 31 जनवरी को होगा, जो आठ फरवरी तक चलेगा। यज्ञ में भाग लेने के लिए बनारस के 11 पुरोहित शहर आ रहे हैं। वहीं, यज्ञ में स्थानीय 26 पुरोहित भी शामिल होंगे। सभी अनुष्ठान संजय उपाध्याय व भागीरथी आचार्य की देखरेख में होंगे। यह जानकारी मंदिर समिति के धनंजय पांडेय ने दी।