- Hindi News
- सुबह २ घंटे गोपाल मैदान के पास से नहीं गुजरेंगे वाहन
सुबह २ घंटे गोपाल मैदान के पास से नहीं गुजरेंगे वाहन
भास्कर न्यूज. जमशेदपुर
जिला प्रशासन ने गोपाल मैदान के मेन गेट ((तलवार बिल्डिंग के पास)) से उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल, एसएसपी एवी होमकर समेत अन्य अतिथियों की इंट्री को देखते हुए बिष्टुपुर में रीगल गोलचक्कर से गोपाल मैदान के पास से कदमा थाना की ओर जाने वाले मेन रोड से करीब दो घंटे के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है।
ट्रैफिक डीएसपी राकेश मोहन सिन्हा ने बताया कि रविवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य आयोजन गोपाल मैदान में होगा। इसे लेकर सुबह 8.30 बजे से लेकर समारोह के समापन तक ((करीब दो घंटे)) तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इस दौरान कदमा से आने वाले लोग टीएमएच के दक्षिणी गेट से तुलसी भवन होकर बिष्टुपुर की ओर जा सकते हैं। यह व्यवस्था गोपाल मैदान में कार्यक्रम के खत्म होने तक ही प्रभावी रहेगी।
गोपाल मैदान में तैयारी का जायजा लेते डॉ अमिताभ कौशल व अन्य प्रशासनिक अधिकारी।
गणतंत्र दिवस समारोह
सुबह 8.30 बजे से बिष्टुपुर में तलवार बिल्डिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक