अनामिका व गौरव को अवॉर्ड
भास्कर न्यूज. जमशेदपुर
गुलमोहर हाई स्कूल में शनिवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अनामिका अधिकारी को मिस व गौरव मुखर्जी को मिस्टर गुलमोहर का खिताब मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या सुनीता सिन्हा ने केक काटकर किया।
ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर अपने सीनियर को विदाई दी। इस अवसर पर साल भर में शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में छात्राओं ने भारतीय परिधान में रैंप शो किया, जिसमें मोस्ट टैलेंटेड अवॉर्ड नीरज कुमार व प्रिंसिपल अवॉर्ड कनिष्का प्रकाश को दिया गया। वहीं, अलग-अलग विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।
इन्हें मिले पुरस्कार : मिर्जा सरवार बेग ((विज्ञान)), रुबेका चौधरी ((कॉमर्स)), ऐश्वर्या साह ((विज्ञान, एकेडमिक एक्सीलेंस)), शिबाना फरहान ((कॉमर्स, एकेडमिक एक्सीलेंस)), रश्मि त्रिपाठी ((भौतिक व रसायनशास्त्र)), अंकिता मुर्मू ((हिन्दी)), सौरभ सिंह ((एकाउंट व कॉमर्स)), अंकिता कुमारी ((कंप्यूटर साइंस)), रिंकी कुमारी ((जीवविज्ञान)), वैष्णवी आनंद ((इंप्रूवमेंट के लिए))।
गुलमोहर हाई स्कूल में बारहवीं कक्षा के स्टूडेंट्स को दी गई विदाई