- Hindi News
- आरवीआर एंड जेसी कॉलेज को मिला स्टार परफॉर्मर का खिताब
आरवीआर एंड जेसी कॉलेज को मिला स्टार परफॉर्मर का खिताब
भास्कर न्यूज . जमशेदपुर
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ((एनआईटी)) जमशेदपुर में आयोजित व्हेकिल डिजाइन प्रतियोगिता डेल्टा शूटआउट-14 के तीसरे दिन भी विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों द्वारा बनाई गई रेसिंग कार की टेस्टिंग जारी रही। ट्रैक पर फर्राटा भरने के लिए 14 में से केवल पांच कॉलेजों की कार स्क्रूटनी में क्वालिफाई कर पाई। इनमें से दो टीमों ने शनिवार को ब्रेक टेस्ट और एक्सलेरेशन टेस्ट भी क्वालिफाई कर लिया। शेष तीन टीमों की कार का टेस्ट देर रात तक जारी रहा। आरवीआर एंड जेसी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ((गुंटूर)) की टीम स्टार परफॉर्मर रही। स्पीड टेस्ट में इस टीम ने कार से 8.4 सेकेंड में 30 फीट की दूरी तय की। एनआईटी ((जमशेदपुर)) द्वारा बनाई गई कार सफल नहीं हो पाई।