पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली

छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के बीएड व एमएड की छात्राओं द्वारा शनिवार को कैंसर जागरुकता रैली निकाली गई। रैली कॉलेज परिसर से निकलकर बिष्टुपुर मेन गोलचक्कर व मेन रोड होते हुए वापस कॉलेज परिसर पहुंची। इसका नेतृत्व बीएड हेड डॉ. राकेश कुमार कर रहे थे, जिसमें कॉलेज के बीएड व एमएड के फैकल्टी भी शामिल थे। रैली में शामिल छात्राओं के हाथ में तख्ती थी, जिसपर धूम्रपान व तंबाकू का उपयोग नहीं करने की अपील की गई थी। डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कैंसर का प्रमुख कारण धूम्रपान है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई थी।