पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केयू : झंडोत्तोलन में शामिल होंगे कर्मी

केयू : झंडोत्तोलन में शामिल होंगे कर्मी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. कोल्हान यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी कॉलेजों में होने वाले झंडोत्तोलन समारोह के दौरान सभी शिक्षकों को अनिवार्य तौर पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि जो शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी झंडोत्तोलन समारोह में बिना किसी ठोस कारण के उपस्थित नहीं होंगे, उनकी सूचना कॉलेज प्रशासन की ओर से यूनिवर्सिटी को देनी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पिछले दिनों गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेजों में सिर्फ प्रिंसिपल व प्रभारी प्रिंसिपल के उपस्थिति को गंभीरता से लिया है। इसकी शिकायत भी कई कॉलेज प्रशासन द्वारा यूनिवर्सिटी प्रशासन से की गई है।