पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनर व्हील क्लब ने किया जागरूक

इनर व्हील क्लब ने किया जागरूक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से शनिवार को गोपाल मैदान गोलचक्कर से पिंक प्राइड कैंसर जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में 400 से ज्यादा स्कूली बच्चे व महिला संस्थाओं की सदस्य उपस्थित थीं। सांसद डॉ अजय कुमार, वंदना माथुर और एमटीएमएच की डॉ बीआर मास्टर ने गुलाबी गुब्बारे उड़ाकर व हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। डॉ मास्टर ने कहा कि दुनिया में हर साल करीब ढाई लाख महिलाएं सर्वाइकल कैंसर की वजह से जान गंवाती हैं। जागरुकता के जरिए ही ऐसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉ अजय कुमार ने कहा कि कैंसर होने का मतलब जीवन का अंत नहीं है। कैंसर लाइलाज बीमारी नहीं है। सही समय पर इसका पता चल जाए, तो इलाज मुमकिन है। इसलिए, लोगों को समय समय पर अपना चेकअप कराना चाहिए।
ये थीं मौजूद : लता रैना, अरुणा तनेजा, जयश्री गोयल, विजय लक्ष्मी दास, डॉ रीता झा, सुजाता सचदेव, अलकनंदा बख्शी, डॉली सिंह, शक्ति शर्मा, किरण देबुका, मोनिका बर्मन, सावित्री सिंह, सुधा गोयल समेत लेडीज सर्कुलर इंडिया, उत्कल महिला एसोसिएशन, मारवाड़ी महिला मंच, कैन केयर, छत्तीसगढ़ी संस्कृति समिति, रोटरी क्लब, टाटा स्टील फैमिली इनीशिएटिव फाउंडेशन, एआईडब्ल्यूसी, की विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ जमशेदपुर के इनर व्हील क्लब ईस्ट और जेस्ट के सदस्य।
इन स्कूलों के विद्यार्थी हुए शामिल : डीबीएमएस, केएसएमएस, केपीएस ((कदमा व मानगो)), तारापोर स्कूल, दयानंद पब्लिक स्कूल, बालकल्याण विद्या मंदिर समेत अन्य स्कूल।