ईमानदार नेतृत्व दें : डॉ रविशंकर
भास्कर न्यूज . जमशेदपुर
राजनीति में मत का बहुत अधिक महत्व है, क्योंकि मतदान से ही देश को ईमानदार नेतृत्व मिलता है। यह बातें को-ऑपरेटिव कॉलेज के राजनीति विज्ञान के प्रो. डॉ. रविशंकर प्रसाद ने कहीं। वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ((एनएसएस)) की ओर से बॉटनी विभाग की प्रयोगशाला में आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता
उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और इसके प्रति सजग रहना हमारा कर्तव्य है। कॉलेज के एनएसएस अधिकारी दारा सिंह गुप्ता ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवक आफताब आलम, प्रियंका, नुपूर मिंज, जैनब सरीन, कंचन कुमारी आदि उपस्थित थीं।