पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुल से दो कूदे, एक की मौत

पुल से दो कूदे, एक की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जमशेदपुर
मानगो पुल से शनिवार को चार घंटे के अंतराल में दो युवकों ने सुवर्णरेखा नदी में छलांग लगाई। इनमें से एक युवक की पत्थर से टकराने के कारण मौत हो गई, जबकि दूसरे का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से नदी में युवक की तलाश की, लेकिन शाम तक कोई पता नहीं चला। अब रविवार को युवक की खोज की जाएगी।
पुलिस दोनों ही घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण बता रही है। पहली घटना सुबह नौ बजे की है। मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 9 निवासी मो. आरिफ नियाज ((35 वर्ष)) ने सुबह करीब नौ बजे पुल से नदी में छलांग लगाई। पत्थर से टकराने से उसकी मौत हो गई। मछुआरों ने उसका शव नदी से बाहर निकाला। सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों के मुताबिक, आरिफ तुनकमिजाजी था। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। वह यहां अपने भाई के ससुराल में रहता था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गया ले गए।
व्यवसायी पुत्र का अब तक पता नहीं
दूसरी ओर, दोपहर एक बजे साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी सह व्यवसायी रंजीत सिंह का पुत्र अमरजीत सिंह छोटे भाई के साथ मानगो बस स्टैंड पहुंचा। स्टैंड पर उसने मोटरसाइकिल से उतर कर भाई को घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से नदी में तलाश की, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल पाया।
जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अमरजीत बेंगलुरू स्थित एनटीटीएफ में प्रशिक्षण ले रहा था। कुछ दिन पूर्व ही वह छुट्टी लेकर शहर आया था।