103 लोगों ने किया रक्तदान
जमशेदपुर. सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के सीएच एरिया स्थित आश्रम में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 103 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ प्रेम रंजन ने किया। शिविर में मुख्य अतिथि सांसद डॉ अजय कुमार ने कहा कि रक्त लेने वाले चार्ज को न्यूनतम कराने के लिए पहल की जाएगी। विहंगम योग संस्थान ने सांसद को स्वर्वेद की प्रति देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आरके सिन्हा, उमेश कावंटिया, पारस नाथ मिश्रा मौजूद थे। शिविर को सफल बनाने में संस्थान के संयोजक नगीना सिंह, उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, कुबेर शर्मा, राजन शर्मा, अरुंणजय कुमार सिंह, नीरज मिश्रा आदि ने सराहनीय योगदान दिया।