पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएस के छात्रों को दिए टिप्स

सीएस के छात्रों को दिए टिप्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा द्वारा शनिवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस में विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इस मौके पर जमशेदपुर चैप्टर के चेयरमैन राजेश मित्तल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट जगत में आज कंपनी सेक्रेटरी का महत्व बढ़ गया है। आने वाले समय में इसका महत्व और बढ़ेगा। इसलिए विद्यार्थी अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए मेहनत करें। जमशेदपुर चैप्टर के सेक्रेटरी शीतल प्रसाद ने बताया कि सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए यह प्रोग्राम अनिवार्य है। इस सात दिवसीय प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के अलावा कॉरपोरेट जगत की हस्तियां महत्वपूर्ण जानकारी देंगी।