पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लड बैंक में 127 यूनिट रक्त संग्रह

ब्लड बैंक में 127 यूनिट रक्त संग्रह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. जमशेदपुर ब्लड बैंक में शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एनआईएस मीडिया ग्रुप और इंडियन आर्मी सोनारी कैंप के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 127 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर कैंसर व हीमोफीलिया के मरीजों को रक्तदान करने के लिए लगाया गया था। शिविर का शुभारंभ कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता, समाजसेवी बेली बोधनवाला, सोनारी आर्मी कैंप के सीओ आशीष खन्ना, उनकी पत्नी, एमटीएमएच की डॉ बीआर मास्टर ने दीप जलाकर किया। मौके पर मेजर सूर्य प्रताप सिंह, एनआईएस मीडिया ग्रुप के निदेशक चंदन डे, सचिव संतोष कुमार, कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार, सोमा डे, पीहु सिंह, नीलम, सुदर्शना डे, जोगेश्वर आदि मौजूद थे।