एचएसी की बैठक कल
जमशेदपुर. टाटा स्टील में एचएसी ((हाउस एलॉटमेंट कमेटी)) की बैठक सोमवार की सुबह 10 बजे से वीपी ((एचआरएम)) एसडी त्रिपाठी के कार्यालय में कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। बैठक के एजेंडे में हाउस एलॉटमेंट से जुड़े 84 मामले शामिल हैं। टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से वीपी ((एचआरएम)) एसडी त्रिपाठी, अन्य अधिकारी, टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से हाउस एलॉटमेंट कमेटी के दो सदस्य अध्यक्ष पीएन सिंह और महामंत्री बीके डिंडा शामिल होंगे।संजीव चौधरी और रवि प्रसाद औद्योगिक टूर पर सोमवार को मुंबई जाएंगे।
टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच फ्लैट प्रोडक्ट प्लानिंग के इनसेंटिव बोनस और मैनिंग पर हुआ समझौता।